शामली डीएम और एसपी ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर द्वारा की पुष्प वर्षा

शामली । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आदेश पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने हरिद्वार से कांवड़ ला रहे हजारों की संख्या में शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने जनपद शामली के शिव चौक के ऊपर से योगी सरकार के उड़न खटोले ने परिक्रमा करने के साथ-साथ शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके अलावा हेलीकॉप्टर पानीपत खटीमा राजमार्ग स्थित कांवड़ मार्ग पर कैराना की यमुना ब्रिज के लिए पर पहुंच गया।
हेलीकॉप्टर ने शनिवार को उड़ान जनपद मुजफ्फरनगर सिविल लाइन से भरी
हेलीकॉप्टर ने शनिवार को उड़ान जनपद मुजफ्फरनगर सिविल लाइन से भरी जिसमें जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सवार थे। इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा हाेती देख कांवड़िये प्रसन्न होते दिखाई दिए, खास बात यह है कि कांवड़ मार्ग पानीपत खटीमा राजमार्ग 'बोल बम ' के नारों से गूंज उठा, जहां पुष्प वर्षा से शिव भक्त भी खुश हो गए, खुशनुमा मौसम में लोग अपनी-अपनी छतों पर जमें रहे,और हेलीकॉप्टर को देखते रहे।
हेलीकॉप्टर से यमुना ब्रिज स्थित उत्तर प्रदेश सीमा पर हरियाणा की ओर से आने व जाने वाले शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिव भक्तों के स्वागत हेतु पुष्प वर्षा करने के निर्देश दिए थे
गौरतलब रहे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिव भक्तों के स्वागत हेतु पुष्प वर्षा करने के निर्देश दिए थे,जो कांवड़ मार्ग पर अलग अलग जनपदों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक करेंगे,शनिवार को जनपद शामली के पानीपत खटीमा राजमार्ग पुष्प वर्षा की गई।