जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार को बनाना चाहिए कानून- ईश्वर मावी

लाजपत नगर । बुधवार को भाजपा नेता व गुर्जर एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर मावी ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए लाजपत नगर के ईश्वर पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर "टू चाइल्ड पॉलिसी" का समर्थन किया।
कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ चिंतक एवं प्रचारक इंद्रेश मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर आज देश की जनता को जागरूक करना चाहिए, आज देश में बढ़ती हुई जनसंख्या गंभीर चिंता का विषय है जनसंख्या के बढ़ते हुए बोझ के कारण उच्च शिक्षित युवाओं को रोजगार मिलने में भी परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि देश के सभी धर्म व जातियों के लोगों को इस विषय पर गंभीरता के साथ चिंतन करना चाहिए उन्होंने कहा कि आज देश में एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम एक खुशहाल और समृद्ध भारत प्रदान कर सकें।
कार्यक्रम को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, महेश आहूजा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मनुपाल बंसल, अनिल चौधरी, सुधीर शर्मा, अशोक भाटी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Next Story
epmty
epmty