यज्ञ हवन कर किया नवसंवत्सर का स्वागत

यज्ञ हवन कर किया नवसंवत्सर का स्वागत

मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में भारतीय नववर्ष नव संवत्सर 2078 वैदिक मंत्रों से यज्ञ करके धूमधाम से मनाया गया। यज्ञ की यज्ञमान योग शिक्षिकाएँ रजनी मलिक व नीलम राठी रही। यज्ञ के ब्रह्मा योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य रहे।

मंगलवार को नवसंवत्सर 2078 का स्वागत वैदिक मंत्रों के बीच यज्ञ हवन करके किया गया। इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि हम अंग्रेजी नववर्ष को तो दिसंबर माह शुरू होते ही याद रखना शुरू कर देते हैं। परन्तु अपने भारतीय नववर्ष कब शुरू और समाप्त हो रहा है, इसको भूल जाते हैं। आज स्थिति यह है कि हमें अपने भारतीय नववर्ष के महीनों के नाम तक भी याद नहीं है। हमारा नववर्ष प्रकृति के अनुरूप है। इस समय सभी पेड, पौधे व लताएँ नये -नये ,कोमल -कोमल पत्तों, फूलों व फलों से लद जाती हैं। एक नयापन प्रकृति में चारों ही तरफ दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि नववर्ष को हमें अपनी संस्कृति के अनुसार यज्ञ से हर्षोल्लास और खुशी के साथ मनाना चाहिए और अपने बीते वर्ष में जीवन में आई न्यूनताओं को हटाने तथा नयेवर्ष में अच्छे गुण, कर्म और स्वभाव को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर सत्यवीर सिंह पंवार, भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर,क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी,अक्षय शर्मा, मनव्वल शर्मा, कन्हैया, अंकुर मान, विनय कुमार, संजीव गोयल, लवली त्यागी, निपाक्षी, ईशिका शर्मा, आस्था शर्मा, शारदा आदि साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया और एक -दूसरे को नव वर्ष शुभकामनाएँ दी।





epmty
epmty
Top