महिला ने ही लूट लिया महिला को

महिला ने ही लूट लिया महिला को

मुजफ्फरनगर। पति के साथ चल रहे विवाद के बीच किराये का मकान लेकर रह रही महिला को मकान मालकिन ने ही लूटपाट करके घर से निकाल दिया और उल्टे उसी के ऊपर चोरी, मारपीट व जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। पीडिता ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों से कार्यवाही की गुहार लगाई है।


मंगलवार को शहर के मौहल्ला योगेन्द्रपुरी निवासी महिला नाजिया खान ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी जनपद सहारनपुर के गांव कैलाशपुरी निवासी खलीलउल्ला के साथ हुई है। महिला का आरोप है कि उसके पति का चरित्र सही नही है और उसके कई महिलाओं के साथ अनैतिक संबंध है। उसे जब इस बात का पता चला तो उसने पति को रोकने की कोशिश की। जिसे लेकर पति उसके साथ अनबन करने लगा। जिसके चलते वह सहारनपुर में जेल चुंगी के निकट राव हाऊस में किराये का मकान लेकर रहने लगी। आरोप है कि मकान मालकिन रेहाना राव ने उसके पिता द्वारा दहेज में दिया गया सामान लूटकर उसे मकान से निकाल दिया। उसने जब महिला की कारगुजारी का विरोध किया तो उसने उसी के ऊपर चोरी, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवा दिया। महिला ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। अधिकारियों ने उसे कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

epmty
epmty
Top