महिलाओं के सामने आज सुरक्षा के अनेक विकल्प-हरपाल

महिलाओं के सामने आज सुरक्षा के अनेक विकल्प-हरपाल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रोहाना के अमृत इंटर काॅलेज में आयोजित किये गये कार्यक्रम में बालश्रम, महिला उत्पीडन आदि विषयों पर जानकारी देते हुुए छात्राओं को जागरूक किया गया। चौकी प्रभारी ने कहा कि कहीं भी असहजता महसूस होने पर महिलाएं व छा़त्राएं तुरंत हैल्पलाईन की मदद लेते हुए पुलिस की सेवाएं ले, तो हर समय सहायता के तैयार है।

जनपद के रोहाना स्थित अमृत इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रधानाचार्य हरपाल सिंह की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में रोहाना चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस हर बेटी-हर महिला का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा 'जो लोग नारी गरिमा और स्वाभिमान को दुष्प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, बेटियों पर बुरी नजर डालेंगे, उनके लिए उत्तर प्रदेश की धरती पर कोई जगह नहीं है। ऐसे लोग सभ्य समाज के लिए कलंक हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे अपराधियों से पूरी कठोरता से निपटेगी, उनकी दुर्गति तय है।

महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान की शुरुआत घर से होने पर जोर देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने कहा कि बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं है। कोख में बेटियों की हत्या और बाल-विवाह की सार्वजनिक रूप से जरूर निंदा होनी चाहिए। महिलाएं अपने खिलाफ होने वाली हिंसा या अपराध की शिकायत जरूर करें। आज महिलाओं व युवतियों के सामने 1090, 1070, 189, 112, 181 , 1076 हैल्पलाईन जैसे तमाम विकल्प हर समय उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैप्टन शशांक भारती, लालन सिंह, सतीश कुमार, राजकुमारी सिंह शशिप्रभा, प्रमोद कुमार, निखिल त्यागी, जय प्रकाश आदि का विशेष सहयोग रहा।

epmty
epmty
Top