शुरू हुई सपा की चुनाव तैयारियां-आयोजित होंगे बूथ सम्मेलन: प्रमोद

शुरू हुई सपा की चुनाव तैयारियां-आयोजित होंगे बूथ सम्मेलन: प्रमोद

मुजफ्फरनगर। सपा की मासिक मीटिंग में सपा नेताओं ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की मजबूत तैयारी के लिए बूथ सम्मेलन के जरिये जनता में भाजपा सरकार की नाकामी की पोल खोलने का फैसला किया है।

शनिवार को समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्कूल जिला कार्यालय पर हुई मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि आज लोगो को बेरोजगारी व भूख की तरफ धकेल कर उन्हें नोकरी से वंचित करने की जिम्मेदार भाजपा सरकार है।



भाजपा सरकार की असफलता व संवेदनहीनता के चलते ही किसान, मजदूर,युवा त्रस्त होकर भाजपा सरकार बनवाने पर पछता रहा है। इन सब से निजात पाने के लिए अब जनता सपा सरकार बनवाने के लिए 2022 का इंतजार कर रही है।

पूर्व मंत्री उमा किरण व पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने भाजपा की नाकामी को जनता के बीच ले जाने व 2022 चुनाव में सपा की मजबूती के लिए बूथ सम्मेलन को जरूरत बताया।

पूर्व प्रत्याशी मीरापुर लियाकत अली व पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने सपा कार्यकर्ताओं से भाजपा की नफरत फैलाने की साजिश से सावधान रहकर अपने बूथ क्षेत्र को मजबूत करने का आह्वान किया।

मीटिंग का संचालन कर रहे सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि प्रदेश में भाईचारे व विकास के माहौल के लिए सपा सरकार जरूरी है।



epmty
epmty
Top