सपाईयों ने लिया किसानों की आवाज बुलंद करने का संकल्प

सपाईयों ने लिया किसानों की आवाज बुलंद करने का संकल्प

मुजफ्फरनगर। किसान दिवस पर सपाईयों ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर याद करते हुए विचार गोष्ठी आयोजित कर उनको नमन किया और उनके बतायें रास्ते पर चलकर किसानों व सर्व समाज की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि किसान मसीहा जयंती के अवसर पर पार्टी के महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार को एक विचार गोष्ठी जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी की अध्यक्षता व सपा नगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट के संचालन में संपन्न हुई।


सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि किसानों के आंदोलन को समर्थन व मोदी सरकार के कृषि कानूनों का कड़ा विरोध जारी रहेगा। किसानों को सरकार उधोगपतियों का गुलाम बनाना चाहती है जिसे समाजवादी पार्टी सफल नही होने देगी। पूर्व मंत्री मुकेश चैधरी व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने 118 वीं जयंती पर चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपनी नीतियां व नए कानून पूरी तरह से चैधरी साहब की विचारधारा के खिलाफ लागू कर रही है। सपा इसका कडा विरोध जारी रखेगी।

पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली व सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्चा मसीहा बताते हुए किसानों के हक के लिए उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया।

पूर्व प्रत्याशी खतौली चन्दन चौहान व पूर्व मंत्री महेश बंसल ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन संघर्ष को किसानों का ग्रन्थ बताते हुए किसानों व नौजवानों से उनके आदर्शो को अपने जीवन मे उतारने की अपील की।

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने किसानों मसीहा की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने के बारे में कहा कि आज भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते किसान भारी ठंड में आंदोलन को मजबूर है। सपा इसको लेकर किसानों का साथ देती रहेगी।

चौधरी चरण सिंह जयंती पर आयोजित गोष्ठी को सपा नेता रविन्द्र कुमार एडवोकेट, परवीन मलिक, सोमपाल भाटी, राजीव बालियान, विनयपाल प्रमुख, सतबीर त्यागी, साजिद हसन, असद पाशा, शौकत अंसारी, डॉ. इसरार अल्वी, शाहीम हसन एडवोकेट, टीटू पाल रमन, इरशाद जाट, विकिल चैधरी, गोल्डी, मुकेश वशिष्ठ, लोकेश कश्यप, अरशद मलिक, बालमुकुंद ग्रेड, मोहसिन अंसारी आदि ने सम्बोधित किया।

शाहीन बेगम, जावेद सैफी, जनार्दन विश्वकर्मा, हनीफ इदरीसी, पवन पाल, सन्दीप धनगर, शहजाद, चीकू, नदीम राणा, मुखिया आमिर, डीलर नरेंद्र सैनी, जेबा, बबली, धनवीर कश्यप, नवेद रँगरेज ,साकिब अंसारी, जोनी आर्य, सावन कुमार एडवोकेट, अहसान अंसारी आदि मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top