सपा ने की "हमारा बूथ सबसे मजबूत"अभियान की शुरूआत

सपा ने की हमारा बूथ सबसे मजबूतअभियान की शुरूआत

मुजफ्फरनगर। सपा ने मिशन 2022 की सफलता के लिए नुक्कड़ सभा के जरिए हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान की शुरुआत कर कार्यकर्ताओं को लगन के साथ मेहनत से बूथ स्तर की कमैटियों को सक्रिय कर पार्टी की नीतियों व कार्यकर्मों को घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए। सपा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के मौहल्ला मल्हूपुरा में आयोजित की गई नुक्कड सभा के जरिये "हमारा बूथ सबसे मजबूत" अभियान की शुरुआत की।

वरिष्ठ सपा नेता साजिद हसन ने मुख्य वक्ता के रूप में अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विकास से विमुख व भ्रष्ट भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है। सपा का जनाधार समाज के सभी वर्गी में मजबूती से बढ़ा है। सपा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र व बूथ को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्र में हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान चलाकर प्रदेश में सपा की सरकार लाने के लिए जुट जाना है।


सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओ व समर्थकों के सहयोग से वरिष्ठ सपा नेता साजिद हसन द्वारा इस अभियान को प्रत्येक विधानसभा में मजबूती से चलाकर प्रत्येक मतदान केंद्र व बूथ को सपा की नीतियां व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में हुए ऐतिहासिक कार्यो के प्रचार के जरिये मजबूत जनाधार खड़ा किया जाएगा।

हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान की प्रथम मीटिंग के आयोजक युवा नेता अब्दुल रहमान ने युवाओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के बूथ को सबसे मजबूत बनाएंगे।

मीटिंग में मुख्य रूप से रिजवान अली,नसीम अख्तर, चांद खान, लविश मलिक, दानिश मलिक, अमानअली, हैदर अली, शादाब अली, साकिब मलिक, आरिफ अहमद, सलमान मलिक, अनीस अहमद, अरमान मलिक, शाहनवाज, एयाज अहमद, अंसार अली, गुलशेर अली, शमशाद अहमद सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top