प्रजापति समाज ने अभिनन्दन कर सपा सुप्रीमो का किया धन्यवाद

मुजफ्फरनगर। प्रजापति समाज के वरिष्ठ नेता सत्यवीर प्रजापति को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये जाने पर प्रजापति समाज मे हर्ष की लहर है।
शुक्रवार को सपा के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित किये गये कार्यक्रम में प्रजापति समाज ने नवमनोनीत विशेष आमंत्रित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यवीर सिंह प्रजापति का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर सत्यवीर सिंह प्रजापति ने अपने मनोनयन पर कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा पिछड़े व अति पिछडो के बीच सम्मानजनक राजनीतिक हिस्सेदारी देने में अग्रणी रहते है, उन्होने प्रजापति समाज को भी हमेशा सरकार व संगठन में महत्वपूर्ण सम्मान देने का काम किया है। मुझे जो सम्मान दिया गया है उसके लिए पिछड़ा वर्ग समाज व प्रजापति समाज सपा की सरकार बनवाने के लिए एकजुट होकर काम करेगा।
कार्यक्रम के दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल प्रमुख, सपा नेता डॉ नरेश विश्वकर्मा, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, रामशरण कश्यप, प्रमोद कुमार प्रजापति, विनोद प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति, महेश प्रजापति, रामकुमार प्रजापति, इलम प्रजापति, कपिल प्रजापति, सहेन्द्र पाल प्रजापति दक्ष, राजपाल कश्यप, एडवोकेट रामनिवास प्रजापति, धनवीर कश्यप, मदन प्रजापति, धर्मवीर कश्यप, सुरेश प्रजापति, महिपाल प्रजापति, सुरेंद्र कश्यप, कृष्णपाल, मदन प्रजापति बीडीसी, सुरेश प्रजापति, कृष्णपाल प्रजापति, नरेश कश्यप, संजीव प्रजापति, सत्यपाल सिंह कश्यप एवं नरेंद्र प्रजापति आदि सैकडों लोग उपस्थित रहे।