वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2021-बडे पैमाने पर जनपदभर में रोपे गये पौधे

वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2021-बडे पैमाने पर जनपदभर में रोपे गये पौधे

मुजफ्फरनगर। वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2021 के अन्तर्गत आज जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जगह-जगह पौधारोपण किया गया। विकास खंड खतौली के ग्राम गंगधाडी में इस कार्यक्रम के लिये शासन से नामित नोडल अधिकारी रितु माहेश्वरी ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ पीपल के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उन्हे डीएफओ की ओर से दी गई पुस्तक व पौधे लगा एक गमला भी भेंट किया।


रविवार को नोडल अधिकारी बनाकर शासन द्वारा भेजी गई रितु माहेश्वरी की अगुवाई में जनपद के विभिन्न स्थानों पर बडे पैमाने पर वृक्षारोपण जनांदोलन के अंर्तगत छायादार व फलदार रोपे गये। खतौनी विकास खंड क्षेत्र के गांव गंगधाडी में डीएम सेल्वा कुमारी जे के साथ पीपल का पौधा रोपित करने के बाद उन्होंने कहा कि वृक्षों को लगाने के साथ उसका संरक्षण भी जरुरी है। उन्होंने इसका सत्यापन कराये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जन आन्दोलन का रुप देना चाहिए तथा सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिये शासन एवं प्रशासन का सहयोग करते हुए वृक्ष लगाने चाहिये। वृक्षों को हम देवता के रुप में मानते हुए पूजते है। वृक्ष का मनुष्य से गहरा रिश्ता है। यह हमें प्राणवायु देती है। जलवायु में हो रहा परिवर्तन वृक्षों में कमी का संकेत है, जो हम सभी के लिये एक बडा खतरा है। उन्हांेने कहा कि वृक्षारोपण में सभी की भागीदारी बढ-चढ कर होनी चाहिये एवं इस संदेश को जन-जन तक पहुॅचाये जाने का कार्य किया जाना चाहिये।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज नुमाईश मैदान में पीपल का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया। उन्होेेंने कहा कि पूरे प्रदेश में 30 करोड पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ों को लगाये जाने के साथ पर्यावरण एवं अपने शरीर व आने वाले पीढ़ी के लिये उपयुक्त वातावरण तय किए जाने हेतु कार्य किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नर्सरियों में पौधो की कोई कमी नही है। लक्ष्य से अधिक पौधे तैयार कराए गए है और अच्छी कार्य योजना बनायी गयी है। उन्होंने सभी से अपने जीवन के लिये एक-एक पौधा अवश्य ही लगाए जाने एवं इस महा अभियान में साक्षी बनने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का यह महा अभियान हम सभी के जीवन एवं पर्यावरण को संरक्षित करने के लिये विशेष रुप से चलाया गया है। हम सभी को आगे आकर वृक्ष लगाना चाहिये और पर्यावरण को संतुलित करने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, डीएफओ सूरज कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसडीएम खतौली सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित थें ।

epmty
epmty
Top