नामित सभासद राजू त्यागी के आवास पर त्यागी समाज की सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर । जिला मुजफ्फरनगर में आज ई राजू त्यागी नामित सभासद के साकेत मुजफ्फरनगर के आवास पर त्यागी समाज की एक सभा का आयोजन किया गया।

त्यागी समाज की सभा की अध्यक्षता डॉ०आर०एन० त्यागी ने और संचालन प्रमोद त्यागी जी (पी० के०ऑटो )ने किया, जिसमें आने वाले चुनावो के बारे में गहन मंथन किया गया और समाज में होने वाले परिवर्तनो के बारे मे चर्चा की गई जिसमें सभी लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए, त्यागी समाज ने हुंकार भरी और सम्मानित समाज के व्यक्तियों ने कहा कि त्यागी समाज किसी भी परिवर्तन को करने में सक्षम है।

त्यागी समाज की सभा में मुख्यतः पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, डॉ अशोक त्यागी ,वरिष्ठ अधिवक्ता विजय त्यागी ,नवीन त्यागी, ललित त्यागी ,अनुज त्यागी ,सुभाष त्यागी ,अमित त्यागी , हरेंद्र त्यागी कांग्रेस जिला अध्यक्ष, कपिल त्यागी ,हेमंत त्यागी, संदीप त्यागी ,सचिन त्यागी , दुष्यंत त्यागी , तरुण त्यागी ,पंकज त्यागी , हेमू त्यागी ,राधेश्याम त्यागी ,सोनू त्यागी ,पूरण त्यागी , रजत त्यागी ,संजीव त्यागी , अनिल त्यागी ,राधेश्याम त्यागी ,तरुण त्यागी ,सुशील त्यागी आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।