यात्रा से पहले कोविशील्ड की दूसरी डोज अधिकारियों को भी मिलेगी

यात्रा से पहले कोविशील्ड की दूसरी डोज अधिकारियों को भी मिलेगी

भोपाल। मध्यप्रदेश के एनएचएम (टीकाकरण) संचालक डॉ संतोष शुक्ला ने सभी कलेक्टर्स को भारत शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने वाले अधिकारियों को यात्रा पूर्व कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज और प्रमाण-पत्र देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पूर्व में शैक्षणिक प्रयोजन के लिये विदेश यात्रा करने वाले छात्र, रोजगार संबंधी प्रयोजन के लिये विदेश यात्रा करने वाले व्यक्ति, टोक्यो ओलंपिक में सम्मिलित होने वाले एथलीट्स, खिलाड़ी, सपोर्ट स्टॉफ को निर्धारित समय अंतराल 84 दिन के पूर्व कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाकर प्रमाण-पत्र देने के निर्देश दिए गए थे। नवीन निर्देशों के अनुसार भारत सरकार के अधिकारियों को विदेशों में अधिकारिक प्रतिबद्धताओं में भाग लेने के लिये जाने वाले अधिकारियों को सम्मिलित किया गया।

वार्ता

epmty
epmty
Top