अब 13 फरवरी को घेरा बनाकर सपा करेगी महिला हितों की बात

अब 13 फरवरी को घेरा बनाकर सपा करेगी महिला हितों की बात

मुजफ्फरनगर। सपा सुप्रीमो के आदेश पर सपाई महिला दिवस के अवसर पर महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवाकेट ने भाजपा पर निशाना भी साधा है।

शनिवार को समाजवादी पार्टी के महावीर चैक स्थित कार्यालय पर मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने मीटिंग की अध्यक्षता व महासचिव जिया चैधरी ने इसका संचालन किया है। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिये गये निर्देश पर 13 फरवरी महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार व उत्थान तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर जागरूकता के लिये समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के प्रति गंभीर जघन्य अपराधों का बोलबाला रहा है। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में भाजपा सरकार विफल हो रही है। इसलिए 13 फरवरी को महिला दिवस पर सपा महिला घेरा कार्यक्रम चलाकर 'महिलाओं के साथ' 'समाजवादी पार्टी का साथ' के जरिये जागरूकता लाने का काम करेगी। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने जिला संगठन के सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुजफ्फरनगर में चिंतन शिविर लगाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकार करने पर सभी को बधाई दी।

पूर्व मंत्री उमाकिरण व पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने अपने संबोधन में कहा कि सपा में सबसे ज्यादा महिलाओं को सम्मान दिया गया। इनको राजनीति में भी सम्मानजनक भागीदारी दी जाती है। इसलिए 13 फरवरी को महिला घेरा कार्यक्रम में महिलाओं को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश पहुंचाया जाएगा।

पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाकत अली व पूर्व सपा प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा की 13 फरवरी के सपा के महिला घेरा कार्यक्रम को जोरदार तरीके से आयोजित किया जाएगा।

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट ने महिला दिवस पर 13 फरवरी को सपा महिला घेरा कार्यक्रम व मार्च में होने वाले सपा के प्रशिक्षण शिविर पर सभी को बधाई देते हुए सफल बनाने की रणनीति पर सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की।

सपा जिला महासचिव जिया चैधरी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जनपद के संगठन की शानदार सक्रियता व प्रत्येक मुद्दे पर लगातार आंदोलन को सपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता बताते हुए निरन्तर भाजपा की निरंकुश नीतियों के विरुद्ध कड़े आंदोलन को वक्त की जरूरत बताया।


मीटिंग को मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी, विनय पाल प्रमुख, राजीव बालियान, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ उमेश त्यागी, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा रविन्द्र कुमार एडवोकेट, जिलाध्यक्ष सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सतीश गुर्जर, सपा नेता शौकत अंसारी, सपा युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हारून अली, विधानसभा अध्यक्ष चरथावल नोशाद अली, विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सतबीर त्यागी, मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना ककराला, विधान सभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान, विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, तेलूराम त्यागी, महिला सभा महानगर अध्यक्ष अलका शर्मा, शमशाद अहमद, महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट, युवा सपा नेता विक्रांत एडवोकेट, डॉ इसरार अल्वी, गोल्डी अहलावत, महिला नेत्री वकीला बेगम, बबली मेंनवाल, शमीम फात्मा बेबी, हाजी गुफरान तेवड़ा, पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट, जितेंद्र बबलू प्रमुख, आशीष त्यागी, असद पाशा, सुमित पंवार बारी, जनार्दन विश्वकर्मा, सन्दीप धनगर, सुक्कड़ सिंह वाल्मीकि, पूर्व प्रमुख नरेंद्र वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष खतौली इरशाद जाट, प्रधान शाहरजा नकवी, नगर अध्यक्ष मीरापुर ऐश मौहम्मद मेवाती, इकराम प्रधान, अब्दुल्ला कुरैशी, विनोद शर्मा, रागिब सुवाहेड़ी, नईम अंसारी, बालेन्द्र मौर्य, हारून खान, शानू तेवड़ा, पंकज सैनी, डॉ नूरहसन सलमानी, सुशील त्यागी, सतपाल कश्यप, शादाब राणा, ब्लॉक अध्यक्ष मोरना कृष्ण पाल, वीरेंद्र तेजियांन, डॉ नरेंद्र सैनी, इरशाद मलिक, सावन कुमार एडवोकेट, टीटू वालिया, शाहिद कुरैशी, टीटू पाल रमन सलमान त्यागी, लोकेश कश्यप, फैसल राणा, धनवीर कश्यप आदि मौजूद

epmty
epmty
Top