शरारती तत्वों ने जलाई होली- स्थानीय लोगों में रोष

शरारती तत्वों ने जलाई होली- स्थानीय लोगों में रोष

मुज़फ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित लक्ष्मण विहार कॉलोनी में लक्ष्मण विहार चौक पर देर रात्रि किसी शरारती तत्व ने होली का दहन कर दिया।

दिन निकलते ही स्थानीय लोगों ने जब होली को जाली हुआ देखा तो लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उक्त जानकारी जब शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा को प्राप्त हुई तो वह तुरंत घटनास्थल पर अपने शिवसैनिकों के साथ पहुंचे। उन्होंने शरारती तत्वों द्वारा होली का दहन करने की सूचना नई मंडी कोतवाल को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली और जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान शिवसैनिक काफी नाराज हुए। बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि यह सब हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। अतः तुरंत शरारती तत्व का पता लगाकर उस पर कार्यवाही की जाए अन्यथा शिवसैनिक विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।



















Next Story
epmty
epmty
Top