मंत्री कपिलदेव ने की कार्यकर्ताओं संग मीटिंग- बताई उपलब्धियां

मंत्री कपिलदेव ने की कार्यकर्ताओं संग मीटिंग- बताई उपलब्धियां

मुज़फ्फरनगर। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के मंडल प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत बघरा, कुरालसी व चरथावल मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सरकार की उपलब्धियों, राज्य की राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं समाज में भाजपा की भूमिका पर चर्चा की।


विधानसभा क्षेत्र चरथावल के बघरा, कुरालसी व चरथावल मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मंडल प्रशिक्षण शिविर में कहा कि हमारी पार्टी जो कहती है, वो करती है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज समाज के प्रत्येक वर्ग की खुशहाली और विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के भरपूर सहयोग एवं कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व पटल पर सबसे बड़े दल के रूप में चमक रही है। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी जहां एक तरफ सतत विकास की योजनाओं के लक्ष्यों को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है वहीं दूसरी ओर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर भी चल रही है ताकि भेदभाव विहीन समाज की परिकल्पना पूरी हो सके।


शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कपिल देव ने सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

epmty
epmty
Top