करोड़ों लोगों की आंखों में हैं खून के आंसूः सांसद संजय सिंह

करोड़ों लोगों की आंखों में हैं खून के आंसूः सांसद संजय सिंह

मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि राकेश टिकैत की आंखों में आंसू नहीं आये, वरन देश के करोड़ों लोगों की आंखों में खून के आंसू हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को हर हालत में तीनों कानून वापिस लेने होंगे।


जीआईसी मैदान में चल रही किसानों की महापंचायत को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि विगत दिवस राकेश टिकैत की आंखों में आंसू नहीं आये, वरन देश के करोड़ों लोगों की आंखों में खून के आंसू आये हैं। सरकार ने इंसानियत का कत्ल किया है। टिकैत की आंख में आंसू देखकर मन पूरी तरह से विचलित हो गया है। सरकार को किसानों की जरा सी भी चिंता नहीं है। सरकार किसानों का उत्पीड़न करने पर तुली हुई है।


राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश का किसान किसी भी सूरत में तिरंगे का अपमान नहीं कर सकता है। जिसने अपमान किया है, उसका फोटो मोदी-शाह के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाह है। हम डरने वाले नहीं है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे दिल्ली की ओर कूंच करें, राकेश टिकैत को सपोर्ट करें। उन्होंने कहा कि सरकार को तीनों काले कानून वापिस लेने होंगे। किसानों को अपनी ताकत का परिचय देना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में इंसानियत का कत्ल हो रहा है। टिकैत की आंख में आंसू देखकर मन विचलित हुआ है। किसानों को कमजोर समझने की गलती करने वाले सावधान हो जायें। किसान भोला तो जरूर है, लेकिन वह कमजोर नहीं है।

उन्होंने महापंचायत में ऐलान करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संदेश को किसानों को सुनाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने संदेश भेजा है कि धरना स्थल पर न तो पानी की दिक्कत होगी और न ही खाने की कोई दिक्कत किसानों को होगी। किसी भी प्रकार की लाईट की दिक्कत भी किसानों को दिल्ली में नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ थी, साथ हैं और हमेशा ही रहेगी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के वंशजों को, पंजाब के किसानों को अगर खालिस्तानी कहा जायेगा, तो यह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा।

उन्होंने किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपको बाबाजी से बड़े बाबा से डरने की आवश्यकता नहीं है। यह लाठी-डंडों से दमन करने वाली सरकार है, लेकिन किसान भूमिपुत्र है, वह अपने हक के लिए, अपने सम्मान के लिए किसी भी लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि हाथरस में जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज किया गया, तो मुझ पर कार्रवाई की गई, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। सरकार को कृषि बिलों को वापिस लेना होगा।




epmty
epmty
Top