विदाई - रिटायरमेंट पर अधिशासी अभियंता की भर आई आंखे

विदाई - रिटायरमेंट पर अधिशासी अभियंता की भर आई आंखे

मुजफ्फरनगर। विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए ओपी मिश्रा को साथी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई। साथियों के प्यार को देखकर अधिशासी अभियंता की आंखें डबडबा आई।


बृहस्पतिवार को विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के कार्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए अधिशासी अभियंता ओपी मिश्रा को साथी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान साथियों की ओर से माल्यार्पण करते हुए अधिशासी अभियंता की विभाग के प्रति सेवाओं एवं अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति उनके सद्व्यवहार एवं प्यार को जमकर सराहा गया। खंड कार्यालय में कार्यरत उपखंड अधिकारी अतुल यादव, सचिन कुमार शर्मा एवं अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, विजय कुमार कुशवाहा, दिलीप कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राम दयाल सिंह, उत्तम कुमार, प्रदीप चौहान, जितेंद्र कुमार पचेंडा रोड एवं कार्यकारी सहायक श्रीकृष्ण गौतम, सलीम अहमद खान, संजय गगर्, अभिनव गोयल, सुबोध कुमार, राज कुमार, संजीव कुमार सिंह, विशाल कुमार, सन्नी कांत शर्मा, रोहित कुमार, श्रवण कुमार सिरोही एवं प्रवीण कुमार आदि ने विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे ओपी मिश्रा को माल्यार्पण करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामनाएं की। इस दौरान साथी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से सेवानिवृत्त हो रहे अधिशासी अभियंता को विभिन्न उपहार भी भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। साथी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अपने प्रति उमडते प्यार को देखकर अधिशासी अभियंता ओपी मिश्रा की आंखें डबडबा आई और उन्होंने कहा कि वह सेवाकाल के दौरान प्राप्त हुए उनके सहयोग एवं प्यार को कभी भी भुला नहीं सकेंगे। अधिशासी अभियंता ने भी कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सुखद जीवन एवं विभाग के प्रति इसी प्रकार की लगन की कामना की।



epmty
epmty
Top