सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने डॉ अशोक महासचिव एमएल काजमी

सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने डॉ अशोक महासचिव एमएल काजमी

मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा है कि सभी वर्ग जातियो व समाज के प्रतिष्ठित लोगों में भाजपा की फ्लॉप सरकार की प्रतिष्ठा पूरी तरह समाप्त हो गयी है तथा सपा की नीतियों व विकास करने की शैली से सभी में सपा की प्रतिष्ठा व लोकप्रियता बढ़ रही है। जिसके चलते 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव प्रचण्ड बहुमत से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

रविवार को समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई वार्ता में समाजवादी चिकित्सा सभा के जिलाध्यक्ष डॉ अशोक सिंघल ने अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, घटते रोजगार, नौकरी न मिलने से आहत युवा व विकास अवरुद्ध होने से लोगों में भाजपा के प्रति जनता का रुझान घटता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ अशोक सिंघल ने संगठन की कार्यकारिणी घोषित करते हुए उन्होंने बताया कि संगठन में डॉक्टर रिजवान अली, डॉक्टर हृदयेश, डॉक्टर सुभाष बालियान व डॉ राकेश खुराना उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। डॉक्टर एल एम काजमी को संगठन का महासचिव बनाया गया है। डॉक्टर योगेंद्र पाल व डॉक्टर रघुवीर सचिव नियुक्त किए गए हैं। सह सचिव पद पर डॉ मोहसिन अली व डॉक्टर सबा फिरदोस खान की नियुक्ति की गई हैं। कोषाध्यक्ष का भार डॉ डीके शर्मा को सौंपा गया है।


इसके अलावा डॉक्टर ओम प्रकाश सिखेड़ा, डॉक्टर नसीम, डॉक्टर मसरूर, डॉक्टर सद्दाम, डॉ इदरीस धंधेड़ा, डॉ शहजाद, डॉ मोहनलाल गुर्जर, डॉक्टर जुल्फीकार, डॉक्टर इश्तकार, डॉक्टर नदीम मीरापुर, डॉक्टर राजेश, डॉक्टर शैलेंद्र सिंघल, डॉक्टर इंतजार त्यागी चरथावल, डॉक्टर मुंतजीर त्यागी चरथावल, डॉक्टर जुल्फिकार सूजडू, डॉक्टर इकबाल कुरैशी, डॉ जमील मिमलाना रोड, डॉ इकबाल खान, जटमुझेडा, डॉक्टर हासिम तितावी, डॉक्टर अब्दुल वाहिद जसोई, डॉ जहीर खान हरसोली, डॉ आबिद हरसोली, डॉक्टर मीर हसन पुरबालियान, डॉक्टर सलीम कुटेसरा, डॉक्टर वाजिद कुटेसरा, डॉक्टर मरगूब इलाही मखियाली, डा.जुनेद मीरापुर। डॉक्टर अम्मर हुसैन चरथावल, अताउर रहमान बघरा, डॉक्टर तनवीर आलम बघरा, डॉक्टर अब्दुल, डॉक्टर मसरूर शाहपुर, डॉक्टर नफीस राणा सूजडू, अब्बास अली शाहपुर तथा डॉक्टर जुबेर शाहपुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

इस अवसर पर जितेंद्र बालियान सौरम के नेतृत्व में वीरेंद्र सौरम, वीरेंद्र मलिक फहीमपुर, बंटी चौधरी, नेपाल सिंह और ओम प्रकाश चौहान ने रालोद छोड़कर सपा में शामिल होने की घोषणा की। जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने रालोद छोड़कर पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई है। इस दौरान सपा के जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, वरिष्ठ सपा नेता तरुण गोयल एडवोकेट, डॉ इसरार अल्वी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




epmty
epmty
Top