DM ने जनसमस्याएं सुन किया निवारण

DM ने जनसमस्याएं सुन किया निवारण

मुजफ्फरनगर। जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों के माध्यम से उनका निवारण कराया।

शुक्रवार को जिलेभर के विभिन्न स्थानों से कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने समस्याएं सुनी। दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याएं बताई। जिलाधिकारी ने पीडितों की समस्याओं को बडे ही ध्यान से सुना और अधिकारियो के माध्यम से उनकी समस्याओं का निवारण कराया। जिलाधिकारी कार्यालय अपनी समस्याओं का समाधान कराने वालों का तांता लगा रहा।

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पीडितों की समस्याओं का समाधान गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। जिससे की पीडित को दोबारा से जिला मुख्यालय पर ना आना पडे। समस्याओं का निवारण होने पर पीड़ितों ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की जमकर प्रशंसा की और उन्हें आशीर्वाद दिया। गौरतलब है कि लगातार अपने कार्यालय पर बैठकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे पीड़ितों की समस्याएं सुनती हैं और उनका निवारण करती है। जिलाधिकारी से मिलने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ डीएम कार्यालय पर इकट्ठा हो जाती है। वही जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे अपने कार्यालय पर आए नन्हे-मुन्ने बच्चों को मास्क और बिस्किट भी अपने हाथों से वितरण करती है।

epmty
epmty
Top