चंद्रशेखर आजाद ने मुजफ्फरनगर में किया चुनाव प्रचार

चंद्रशेखर आजाद ने मुजफ्फरनगर में किया चुनाव प्रचार

मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद गाड़ियों के काफिले के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचे और उन्होंने रोड से निकालना शुरू कर दिया। मगर वहां पुलिस पहुंच गई और उन्होंने उनको रोड शो निकालने से मना कर दिया। पुलिस ने परमिशन न होने का हवाला देते हुए चंद्रशेखर आजाद को अपने काफिले को वापस ले जाने को कहा। काफी लंबी चली नोकझोंक के बाद अंत में यह तय हुआ कि चंद्रशेखर केवल 3 गाड़ियों के साथ ही क्षेत्र में रहेंगे। इस बीच चंद्रशेखर और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली,जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।


चरथावल थाना क्षेत्र के बाद चंद्रशेखर आजाद वार्ड नंबर 7 के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव से सिलाजुड़ड़ी में पहुंचे। रविदास मंदिर का रिबन काटते हुए चंद्रशेखर आजाद ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि "यहां से मेरी बहन रेखा पाल इस बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही है। मैं उनको बहन मानता हूं। अब उनको जिताना आपकी जिम्मेदारी बनती है। वो जीती तो चंद्रशेखर जीता।" चंद्रशेखर के आने से पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चंद्रशेखर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इसलिए पुलिस प्रशासन भी काफी सतर्क नजर आया। उन्होंने सिलाजुङडी के बाद चंद्रशेखर आजाद को दूसरे गांव में नहीं जाने दिया। पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को रोड के अलावा किसी अन्य गांव में नही जाने दिया। चंद्रशेखर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन उन्हें गांव में नहीं जाने दे रहा है। अपने लोगों से नहीं मिलने दे रहा है। भाजपा सरकार चाहती है कि चंद्रशेखर आजाद आगे नए बढ़े। इस बीच चंद्रशेखर ने बड़ी बात कहते हुए कहा कि उनका मुकाबला सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी से है। उनका सिलाजुड़डी के अलावा वार्ड नंबर 7 के बीबीपुर,शेरनगर, कुकुड़ा और अमित बिहार आदि जगह भी चुनाव प्रचार के लिए कार्यक्रम तय की गए थे। मगर पुलिस प्रशासन ने उन्हें कहीं भी जाने नहीं दिया।




epmty
epmty
Top