इस्तीफा देंगे भाजपा जिलाध्यक्ष?

इस्तीफा देंगे भाजपा जिलाध्यक्ष?

मुज़फ़्फ़रनगर। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद मुजफ्फरनगर के सभी जिला पंचायत वार्ड के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों की आज घोषणा कर दी। उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। उम्मीद में बैठे नेताओं का टिकट कट गया तो नाराज होने लगे। यहाँ सबसे बड़ी है वार्ड नंबर 10 की जहां से वर्ष 2015 में हुए चुनाव में हरेंद्र पाल को भाजपा का समर्थन प्राप्त था। हरेंद्र पाल उस समय से अब तक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी रहे हैं। वर्तमान में हरेंद्र पाल के पास पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा मुजफ्फरनगर का दायित्व है। वर्ष 2015 के चुनाव में हरेंद्र पाल बड़ी मामूली अंतर से जीते जीते हार गए थे। हालांकि हरेंद्र पाल ने सत्ता के दबाव में जबरदस्ती हराने का आरोप लगाया था। हरेंद्र पाल ने कहा था कि उन्हें शासन प्रशासन के दबाव के कारण हराया गया है। यह उनके संघर्षों की हार है। मगर वह आगे तक लड़ते रहेंगे। सत्ता गलियारों में यह बात बड़ी तेजी से दौड़ी थी। जिलाधिकारी कार्यालय पर कई दिनों तक धरना प्रदर्शन होता रहा मगर कोई बात नहीं बन पाई थी और अंत में विजयश्री का ताज हरेंद्र शर्मा के ही नाम रहा था। आज भाजपा नेतृत्व द्वारा जनपद के वार्ड नंबर 10 से हरेंद्र पाल के साथ साथ हरेंद्र शर्मा दोनो को दरकिनार करते हुए श्री भगवान शर्मा को समर्थन दिया गया है। अब ऐसी अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरेंद्र पाल जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे। हरेंद्र अब निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है।



epmty
epmty
Top