भीम आर्मी चीफ का रोहाना टोल प्लाजा पर गर्मजोशी से स्वागत

भीम आर्मी चीफ का रोहाना टोल प्लाजा पर गर्मजोशी से स्वागत

मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का रोहाना टोल प्लाजा पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया गया।

बुधवार को पड़ोसी जनपद मेरठ में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग से मेरठ जा रहे भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का रोहाना टोल प्लाजा पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण करते हुए नारेबाजी के बीच जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में अपने नेता का स्वागत करने के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला।

चंद्रशेखर आजाद के आगमन के चलते पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। पुलिस की कोशिश रही कि भीम आर्मी चीफ को मेरठ जाने से रोका जाए। इसी के चलते आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली को टोल प्लाजा पहुंचने से रोकने के लिए सवेरे ही उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पार्टी मुखिया के स्वागत के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता सवेरे से ही रोहाना टोल प्लाजा पर जमे हुए थे। जैसे भीम आर्मी चीफ की गाडी टोल प्लाजा पहुंची तो कार्यकर्ताओं पार्टी मुखिया का स्वागत करने की होड मच गई।



epmty
epmty
Top