निर्धन लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिएः कपिल देव

निर्धन लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिएः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पुष्पांजलि अर्पित कर पंडित जी को नमन करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्गो पर चलने का आह्वान किया।

वृहस्पतिवार को देश भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इसी कड़ी में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा के चारों मंडलों, केशव मंडल, नई मंडी मंडल, हनुमंत मंडल व कुकड़ा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं संग मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपाध्याय जी के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने कहा कि हम सबको दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर निर्धन लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी के राष्ट्रवादी विचार, उनका संघर्ष और समर्पण हमारे लिए पथ प्रदर्शक हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, विजेंद्र पाल, डा. देशबंधु तोमर, जितेंद्र कुच्छल, मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर, कपिल त्यागी, रोहित तायल, हरेंद्र पाल, नमिष चंदेल आदि उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top