धक्का मुक्की-लाठियों के बाद बैरिकेडस तोड़कर तहसील में घुसे सपाई

धक्का मुक्की-लाठियों के बाद बैरिकेडस तोड़कर तहसील में घुसे सपाई

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने भारी नारेबाजी के बीच नगर में जोरदार जुलूस निकालकर तहसील पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूद पुलिस फोर्स ने तहसील में धरना देने जा रहे सपाइयों को रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता उग्र होते हुए बैरीकेडस तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई। बाद में सभी सपा नेता बैरीकेडस तोड़कर तहसील परिसर में घुस गए और अधिकारियोेेेें को अपना ज्ञापन दिया।


बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सभी तहसीलों में प्रदर्शन के तहत सपा के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में भारी तादाद में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय से महावीर चौक, मीनाक्षी चौक होते हुए तहसील पहुँचकर नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। तहसील गेट पर बैरिकेडस लगाकर भारी पुलिस बल ने सपाइयों को रोकने की कोशिश की तो उग्र सपा कार्यकर्ताओं के जत्थे की बैरिकेडस तोड़ने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प, धक्का मुक्की हुई। आरोप है कि इस दौरान लाठी चलाने पर सपा नेता व मीडिया प्रभारी साजिद हसन, गौरव जैन, नासिर राणा, सूर्यप्रताप राणा, शमी खान, शुजात राणा आदि घायल हो गए। सपा नेता और कार्यकर्ता बैरिकेडस तोड़कर जबरन तहसील में घुस गए।


तहसील में प्रदर्शन व सभा को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि हमारे शांतिपूर्वक प्रदर्शन को भी पुलिस ने लाठी के बल पर कुचलने का प्रयास किया है। लेकिन सपा के अनुशासित कार्यकर्ताओं ने पुलिस की लाठी व लाते खाकर भी जनता के हितों के लिए प्रदर्शन किया है।


सपा नेता व पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत व प्रमुख चुनावों में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी व पुलिस प्रशासन के दम पर फर्जी मुकदमों व पुलिस की दहशत के जरिये लोकतन्त्र का गला घोंटकर फर्जी जीत हासिल की गई हैं जिसमें कार्यवाही के लिए ज्ञापन दिया जा रहा है।


पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि इस सरकार से देश और लोकतंत्र को खतरा है। इस तानाषाही सरकार ने जिला पंचायत व ब्लाॅक प्रमुख चुनावों में भी हमें दबाने का काम किया है। देष, लोकतंत्र व आने वाली नष्लों को इस सरकार से बचाने की लड़ाई हम डटकर लडेंगे। इस सरकार से गरीब व सभी वर्ग परेषान है और उनका बुराहाल है। जनता के कल्याण करने के लिये 2022 में अखिलेष यादव की सरकार आना जरूरी है।


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व महिलाओं पर उत्पीड़न की हदे पार कर रही योगी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील जनता से की।


सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला राणा ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली छात्रों नोजवानों की समस्या से विमुख भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।


सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमारे शान्तिपूर्ण तरीके से हो रहे प्रदर्शन को तानाशाही सरकार ने रोकने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे साथियों के संग बर्बरता की गई। यह सरकार तानाशाही और भ्रष्टाचार सरकार है। जिला पंचायत और ब्लाॅक प्रमुख चुनावों में भी हमारे साथ धांधलेबाजी की गई।


पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन ने हमारे साथ जो हरकत की है वह सही नहीं है। इस कदर की तानाशाही अग्रेज शासन में भी नहीं हुई जितनी इस सरकार में हो रही है। इस सरकार के सामने लाल टोपी वाले जनता के हित में संधर्ष करने के लिये खड़े हैं।


प्रदर्शन व सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, सपा नेता राशिद सिद्दीकी, सपा जिला महासचिव जिया चौधरी, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी, पूर्व जिला महासचिव मेराज तेवड़ा, सपा महिला सभा अध्यक्ष अलका शर्मा, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता डॉ संजीव कश्यप, सतीश गुर्जर आदि ने सम्बोधित किया।


प्रदर्शन में मुख्य रुप से युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हारून अली, शौकत अंसारी, नासिर राणा, शलभ गुप्ता एडवोकेट, संदीप धनगर, विक्रांत सिंह, डा इसरार अल्वी, उमेश त्यागी, सूर्य प्रताप राणा, सुशील त्यागी, शमशेर मलिक, निधीश राज गर्ग, राहुल वर्मा, डॉ नूर हसन सलमानी, मा हरीश कुमार, आशु गुप्ता, शिव कुमार खटीक, शमी खान, नवेद रंगरेज, सतबीर त्यागी, चरथावल चेयरमेन सतेंद्र त्यागी, पूर्व चेयरमैन इस्लाम त्यागी, मौहम्मद नियाज़, आशु गुप्ता, शमशाद अहमद, मोनू जैदी, आशीष खटीक, उमर खान, दिलनवाज सलमानी, नितिन कुमार, अर्जुन कश्यप, सतपाल कश्यप, शुजात राणा, दीपक गुर्जर, शम्भू त्यागी, राशिद मलिक, सलमान अंसारी, सलमान त्यागी, कपिल कुमार, जावेद त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



epmty
epmty
Top