UP स्थापना दिवस पर दिखाई दी जनपद के विकास की झलक

UP स्थापना दिवस पर दिखाई दी जनपद के विकास की झलक

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। जिनसे जनपद के विकास की झलक दिखाई दी।



उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डा0 संजीव बालियान, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, विधायक प्रमोद उटवाल ने आज नुमाईश ग्राउण्ड में आयोजित तीन दिवसीय मेले कार्यक्रम का फीता काटकर व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात सभी के द्वारा उ0प्र0 दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विभागीय कल्याणकारी योजनाओं के कैम्प/स्टाॅल पर जाकर निरीक्षण भी किया। जनप्रतिनिधियों द्वारा गुड़ के स्टाॅल पर गुड़ के स्वाद को भी चखा। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा जल संरक्षण के उददेश्य से कैच द रेन का एक पोस्टर का भी विमोचन किया गया।


इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री डा0 संजीव बालियान ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 दिवस पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। उन्होने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने का निर्णय उत्तर प्रदेश वासियों के लिए गर्व की बात है। हमे इससे अपने प्रदेश की संस्कृति आदि से जुड़ने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। उन्होने कहा कि हमें सभी के समन्वय से अपने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। उन्होने कहा कि भारत में सबसे बडा हमारा राज्य है। उन्होने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान सबसे अधिक मेहनत करता है। उन्होने कहा कि प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का कार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ है और अपराध पर लगाम लगी है। उन्होने कहा कि सभी विकास कार्यो में अपना योगदान दे जिससे प्रदेश देश में प्रथम स्थान पाये और हमारा प्रदेश उत्तम प्रदेश बने।


स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गयी है। स्वच्छ भारत मिशन के उदेश्य को पूरा किया जाये। उन्होने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास दिये जा रहे है इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाएं संचालित है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने कल्यायणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य पारदर्शी तरीके से किया है। प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेकों योजनाएं संचालित की है और समाज के आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया गया है। उन्होने कहा कि सभी सामाजिक हित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में अपनी भूमिका निभायें और मन में भाव रखे कि समाज हित एवं विकास के कार्यो को बढावा देना है। जिससे हमारा प्रदेश उत्तम प्रदेश बने। इससे भी महत्वपूर्ण है कि जनपद मेें विकास कार्य हो और जनपद का तीव्र विकास हो। हम पूरी ईमानदारी से कार्य करे और अपने प्रदेश की एक अलग पहचान बनाये और प्रदेश में अपने जनपद को सिरमौर बनाये। उन्होने जनपद की जनता से अपील करते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाये व दूसरों को भी बताये।


राजस्व विभाग के राज्य मंत्री विजय कश्यप ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश महान प्रदेश है और मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में देश में उत्तम प्रदेश बनने की ओर तीव्र गति से आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा। उन्होने मेले में स्वंय सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टाॅल के सम्बन्ध में कहा कि स्वंय सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जाये। उन्होने कहा कि जनपद में गुड के सम्बन्ध में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। यहां 100 से अधिक गुड के उत्पाद तैयार किये जा रहे है। उन्होनेक हा कि संकल्प ले कि हमे अपने प्रदेश का सर्वाेत्तम प्रदेश बनाना है।

विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को प्रदेश का नाम उ0प्र0 रखा गया। उन्होने बताया कि प्रदेश का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होने कहा कि विकास के कार्य तेजी के साथ पूर्ण कराये गये है। उ0प्र0 महापुरूषों की जन्मभूमि रही है। उन्होने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को अच्छादित किया जा रहा है।


उ0प्र0 स्थापना दिवस के अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री डा0 संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, विधायक प्रमोद उटवाल द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाणपत्रों का वितरण भी किया गया। खादी एंव ग्रामोध्योग द्वारा इलैक्ट्रिक चाक का वितरण, युवक मंगल दल द्वारा खेल सामग्री का वितरण, कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, दुग्ध विकास विभाग द्वारा लाभार्थियों को गोकुल पुरूस्कार का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश दिवस पर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र द्वारा उ0प्र0 दिवस के अवसर पर विभिन्न ऋण योजनाओं के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को लाभान्वित किया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, पी0डी0 जय सिंह यादव सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी व भारी संख्या में जनपदवासी उपस्थित रहे।


गौरतलब है कि प्रदेश की स्थापना वर्ष 1950 की 25 जनवरी को हुई थी। इससे पहले उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड प्राॅविंस के नाम से जाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को उसका नाम मिला। इससे पहले 1 अप्रैल सन 1937 को ब्रिटिश शासन के दौरान इसे संयुक्त प्रांत आगरा और अवध के रूप में स्थापित किया गया था। ब्रिटिश शासन काल में इसे यूनाइटेड प्रोविंस कहा जाता था, जो 24 जनवरी 1950 में बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया।

प्रदेश के स्थापना दिवस की खुशी में लगातार तीसरे वर्ष प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा सूबे के स्थापना दिवस समारोह आयोजित किये जा रहे हैं, जो अगले 3 दिन तक चलेंगे। रविवार को जिला मुख्यालय पर नुमाइश ग्राउंड में लगे समारोह में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाए गए। जिन पर विभाग की उपलब्धियां और योजनाएं प्रदर्शित कर आम जनमानस से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्य आयोजन के शुभारंभ के बाद जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई।




epmty
epmty
Top