यश कुमार की फिल्म पहेली का फर्स्ट लुक रिलीज

यश कुमार की फिल्म पहेली का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म पहेली का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

यश कुमार नेअपने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म पहेली का फर्स्ट लुक जारी किया है।फर्स्ट लुक में यश , दो शेड में दिख रहे हैं। एक मे वह ठेठ गवई अंदाज और दूसरे में शहरी लुक में हैं। यश कुमार ने कहा, "पहेली एक अनोखी फ़िल्म है। सस्पेंस थ्रिलर फिल्में भोजपुरी में कमतर देखने को मिलती हैं। दर्शको की उम्मीदें अब काफी बढ़ गयी हैं और यह फ़िल्म उनके उम्मीदों पर खरा उतरेगी। पहेली हमारी बेहतरीन फिल्मो में से एक होगी।" पहेली के निर्माता कमल यादव एवं कपिल पांडे और निर्देशक शिवजीत कुमार हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top