यश कुमार की फिल्म 'मृत्युदंड' की शूटिंग शुरू

यश कुमार की फिल्म मृत्युदंड की शूटिंग शुरू

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की फिल्म 'मृत्युदंड' की शूटिंग शुरू हो गयी है।

यश कुमार की फिल्म 'मृत्युदंड' की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हो गयी है।इस फिल्म का निर्माण रामा प्रसाद कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं। फिल्म में यश कुमार के साथ फ़ीमेल लीड में यामिनी सिंह हैं।

निर्माता रामा प्रसाद ने बताया कि फिल्म 'मृत्युदंड' की पटकथा शानदार है। इसलिए हम इसके निर्माण की हर बारीकी पर ध्यान दे रहे हैं। फिल्म का निर्माण हम लार्ज स्केल पर कर रहे हैं। यह फिल्म भोजपुरी की बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है।

यश कुमार ने कहा कि 'मृत्युदंड' एक क्लास सिनेमा होने वाली है।इस फिल्म में मेरा किरदार भी अद्भुत होने वाला है। इसलिए मैं अपने किरदार के प्रति सजग हूं और कोशिश यही रहेगी कि अपने दर्शकों के साथ और अपने किरदार के साथ न्याय कर सकूं। फिल्म में गाने से लेकर संवाद तक मजेदार होने वाले हैं। फिल्म मनोरंजन को बरकरार रखते हुए एक संदेश देगी। मुझे इस तरह की फिल्में पसंद आती है। उम्मीद है जब यह फिल्म रिलीज होगी तो आपको खूब पसंद आएगी।

गौरतलब है कि चंद्र वर्षा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. और रामा प्रसाद प्रोडक्शन प्रस्तुत फिल्म 'मृत्युदंड' के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म में यश कुमार और यामिनी सिंह के साथ अवधेश मिश्रा, देव सिंह, अनीता रावत, अनूप अरोड़ा, बालेश्वर सिंह, अनामिका और प्रीति सिंह की भी अहम भूमिका है।

वार्ता

epmty
epmty
Top