बिपाशा ने इस तरह मनाया करण का बर्थडे

मुंबई। एक्टर करण सिंह ग्रोवर का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी पति को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने करण सिंह ग्रोवर के साथ फोटो शेयर की हैं और उन्हें बर्थडे की बधाई दी है। बिपाशा ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें उनकी बॉन्डिंग देखते ही बनती है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, साल का यह मेरा दूसरा पसंदीदा दिन है। हैप्पी बर्थडे करण। आई लव यू। दोनों अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। करण का आज के दिन 1982 को दिल्ली में जन्म हुआ था, पर स्कूली पढ़ाई सऊदी अरब में हुई। करण ने होटल मैनेजमेंट में डिग्री लेने के बाद बतौर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव काम भी किया है।
Next Story
epmty
epmty