याद रहेंगे उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान

मुम्बई। भारतीय शास्त्रीय संगीत के रामपुर सहसवान घराने से ताल्लुक रखने वाले और पद्मश्री उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनकी बहू नम्रता ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। खान साहब के निधन पर भारत रत्न लता मंगेशकर, सोनू निगम और एआर रहमान सहित कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
भारत रत्न लता मंगेशकर ने ट्वीट के जरिए उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को याद किया है। ट्वीट में लता दीदी ने लिखा, मुझे अभी ये दुखद खबर मिली है कि महान शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब इस दुनिया में नहीं रहे। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वो गायक तो अच्छे थे ही पर इंसान भी बहुत अच्छे थे। संगीतकार ए आर रहमान ने भी उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। सोनू निगम ने भी ट्विटर पर उस्ताद गुलाम अली खान की तर्ज पर गाए गाने को अपलोड कर उन्हें याद किया है।
