उर्वशी ने सलमान खान को छोड़ा पीछे-एशिया में की जाती है सबसे ज्यादा फॉलो

उर्वशी ने सलमान खान को छोड़ा पीछे-एशिया में की जाती है सबसे ज्यादा फॉलो

मुंबई। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपनी ग्लोबल प्रसिद्धि और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड पर अच्छी पकड बनाई है। इंस्टाग्राम पर उनके 60 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एशियाई अभिनेत्री हैं।

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला विश्व स्तर पर पसंदीदा हस्तियों में से एक है। कम ही लोगों को पता होगा कि एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पोस्ट करने के लिए करोड़ों में चार्ज करती हैं। वह एक पोस्ट के 3.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उर्वशी ने इस लिस्ट में सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और एम.एस. धोनी को पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया के युग में कई मशहूर हस्तियां ऑनलाइन उत्पादों को प्रमोट कर के पैसा कमा रही हैं। उर्वशी रौतेला के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। वह विराट कोहली के बाद टॉप सोशल रिच लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उर्वशी एंटरटेनमेंट के मैदान से बाहर कई और रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। (हिफी)

epmty
epmty
Top