TRP की वजह से इंडियन आइडल शो पर लगेगा ताला

TRP की वजह से इंडियन आइडल शो पर लगेगा ताला

मुंबई। इंडियन आइडल का 12वां सीजन अपने चरम पर है। शो में कुल 11 कंटेस्टेंट्स बचे हैं और हो सकता है कि इस वीक सीजन को टॉप 10 कंटेस्टेंट्स मिल जाएं। वहीं सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इंडियन आइडल 12 फैंस के लिए एक बुरी खबर है। खबर है कि इंडियन आइडल का ये सीजन 27 मार्च तो खत्म होने वाला है। मतलब साफ है कि दर्शकों को केवल 20 दिन और एंटरटेनमेंट मिलेगा।

खबरों की मानें तो शो को ऑफ एयर होने में केवल तीन वीकेंड यानी कुल 6 एपिसोड बचे हैं। इसका एक कारण शो को मिल रही कम टीआरपी भी है। हालांकि कुल 6 एपिसोड्स में 10 कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट कर शो का विनर घोषित करना मेकर्स के लिए तो लगभग असंभव सा लग रहा है। दरअसल सोनी पर 27 मार्च से एक नया शो शुरू हो रहा है। इसका नाम 'सुपर डांसर चैप्टर 4' है। इस शो की टाइमिंग हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे रखी गई है।

epmty
epmty
Top