आयुष्मान खुराना की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी का ट्रेलर रिलीज

आयुष्मान खुराना की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी का ट्रेलर रिलीज हो गय है।

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की लेकर चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की मजेदार केमेस्ट्री नजर आ रही है। आयुष्मान ने फिल्म का ट्रेलर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, "आशिकी टाइम! 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का ट्रेलर रिलीज हो गया। फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।"

गौरतलब है कि फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान एक क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर अहम किरदार निभा रही हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर कर रही हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top