इस हरियाणवी गाने ने मचाया तहलका- तोड़ा रिकाॅर्ड- बोले लोग- आज तो जलेगी..

नई दिल्ली। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर रेणुका पंवार अपने गानों की वजह से जानी जाती है। उनके गाने लोग काफी पंसद कर रहे है। रेणुका कुमार ने छोटी से उम्र में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री बड़ा नाम कमाया है। रेणुका कुमार का '25 गज का दामन' गाने ने तहलका मचा रखा है। फैंस इस गाने का काफी पंसद कर रहे है। यह पहला हरियाणवी गाना है, जिस पर एक बिलियन से अधिक व्यूज आये हैं। इस गाने ने एक बिलियन से अधिक व्यूज पाकर हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री रिकाॅर्ड बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया है।
रेणुका पंवार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के केप्सन में उन्होंने लिखा है कि आप सभी के आशीर्वाद,प्यार, साथ से ही हमने नामुमकिन को मुमकिन किया है मेरा हृदय से आभार मेरी टीम को की जो मेरा परिवार है और आप सभी मेरी ताकत हैं जिन्होंने ये कर दिखाया... अभी तो आरंभ है सफर बहुत आगे तक है अपना प्यार आशीर्वाद साथ यूँही बनाये रखें... हार्दिक धन्यवाद। एक बिलियन होने पर उन्होंने यह पोस्ट की है। यूजर्स रेणुका पंवार को बधाईयां दे रहे हैं। वहीं एक यूजर्स ने लिखा है कि आज तो पूरी दुनिया जलेगी। दूसरे यूजर्स ने लिखा कि यह हरियाणा के लिये गर्व की बात है।, कुछ यूर्जर्स ने लिखा कि अब तो आप लाइव आ जायें। इस पोस्ट के शेयर करने के लगभग 16 घंटे आसपास रेणुका पंवार अपने इस्टाग्राम हैंडल पर लाइव आई। उन्हांेने लगभग आधे घंटे से अधिक अपने फैंस से अपनी बाते शेयर की है। उन्होंने इस लाइव वीडियो में कई लोगों से बात की। इतना ही नहीं रेणुका कुमार ने इस गाने का गाकर अपने फैंस को सुनाया।