क्राइम मिस्ट्री फिल्म में नजर आयेंगी ये मशहूर अभिनेत्री

क्राइम मिस्ट्री फिल्म में नजर आयेंगी ये मशहूर अभिनेत्री

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर, सुजॉय घोष की क्राइम मिस्ट्री फिल्म में नजर आयेगी। बॉलीवुड फिल्मकार सुजॉय घोष क्राइम मिस्ट्री फिल्म बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में करीना कपूर की मुख्य भूमिका होगी। यह फिल्म कीगो हिगाशिनो के उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेंक्ट एक्स' का हिंदी अडॉप्शन है। कीगो हिगाशिनो का यह उपन्यास एक सिंगल मदर की कहानी पर आधारित है, जो गलती से अपने पूर्व पति को मार देती है।

सुजॉय घोष की इस फिल्म में करीना कपूर के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आयेंगे। यह फिल्म इस साल मार्च तक फ्लोर पर जा सकती है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर ने अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top