33 साल के बाद टीवी पर कमबैक करेंगी यह अभिनेत्री...

33 साल के बाद टीवी पर कमबैक करेंगी यह अभिनेत्री...

मुंबई। रामानंद सागर के सीरियल रामायण में माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया 33 साल बाद टीवी पर कमबैक कर रही हैं।

'रामायण' में सीता की भूमिका निभाकर दीपिका घर-घर लोकप्रिय हो गईं थीं। आज भी उन्हें सब रामायण की सीता के नाम से जानते हैं। दीपिका अंतिम बार टीवी पर 1990 में 'द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' में दिखीं।

33 साल बाद एक बार फिर दीपिका टीवी पर आने को तैयार हैं। दीपिका जिस शो से कमबैक कर रही उसका नाम ' धरतीपुत्र नंदिनी है'। इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर शो के सेट की कई तस्वीरें शेयर की है। इस शो की प्रोड्यूसर भी खुद दीपिका ही हैं।

epmty
epmty
Top