कैमरामैनों से नाराज हैं यह एक्ट्रेस

कैमरामैनों से नाराज हैं यह एक्ट्रेस

मुंबई। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। इसी के बाद से अनुष्का लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वो जहां जाती हैं फोटोग्राफर्स उन्हें कैप्चर करने के लिए उनके पीछे होते हैं। हाल ही में विराट और अनुष्का कहीं ब्रेकफास्ट करने गए और फोटोग्राफर्स ने उन्हें वहां भी कैप्चर कर लिया और उनकी फोटो क्लिक कर ली।

अनुष्का को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई, और उन्होंने उस मीडिया हाउस की जमकर लताड़ लगा दी। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ही फोटोग्राफर और उस मीडिया हाउस को फटकार लगाई है जिन्होंने उनकी फोटो क्लिक की थी। इतना ही नहीं अनुष्का ने ये सब तुरंत बंद करने की हिदायत दी है। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गई जोकि काफी वायरल हुई। यही बात अनुष्का को बिल्कुल पसंद नहीं आई है और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

अनुष्का ने वो फोटो शेयर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, फोटोग्राफर्स और पब्लिकेशन से कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी वो हमारी प्राइवेसी में दखल देना जारी रखे हुए है।

हीफी

epmty
epmty
Top