शाहरूख के साथ काम करेंगे यह अभिनेता

शाहरूख के साथ काम करेंगे यह अभिनेता

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं।

शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। शाहरूख बहुत जल्द राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2022 से शुरू हो सकती है। चर्चा है कि इस फिल्म में विक्की कौशल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेंगे। इसके लिए विक्की और राजकुमार की मीटिंग भी हो रही हैं। दोनों की बॉन्डिग फिल्म संजू के ही समय से काफी अच्छी हो गई थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू भी नजर आ सकती हैं।

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी लंबे समय से एक दूसरे के साथ काम करना चाहते थे। इस प्रोजेक्ट के लिए दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। प्री-प्रोड्क्शन काम पहले ही शुरू हो चुका है। पंजाब के गांव का बड़ा सेट मुंबई के फिल्म सिटी में लगाया जाएगा। फिल्म का अधिकांश हिस्सा यहीं पर शूट होगा। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग लंदन और बुडापेस्ट में होगी।

वार्ता

epmty
epmty
Top