एक्ट्रेस की थिरकते हुए वीडियो वायरल- जमीन पर कपूर के संग कर रही एन्जॉय

एक्ट्रेस की थिरकते हुए वीडियो वायरल- जमीन पर कपूर के संग कर रही एन्जॉय

मुंबई। इन दिनों लंदन में अपनी अपकमिंग अनटाइल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जहां से इन सितारों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन छोकरा जवां रे गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं और भूमि जमीन पर बैठकर उनके डांस को एन्जॉय करती हुई दिख रही हैं। अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अर्जुन कपूर बॉलीवुड में अपनी मस्ती भरी पर्सनैलिटी के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर वह अपने दोस्तों, को-स्टार्स और फैमिली के लोगों संग मस्ती करते हुए देखे जाते हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वह अपने करीबी लोगों से खूब एंजॉय करते हैं। इन्हीं सब के बीच सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन डांसर जन्नत बजाज संग अपनी हिट फिल्म 'इश्कजादे' के पॉपुलर 'छोकरा जवां रे ' गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अर्जुन कपूर के इस वीडियो को जन्नत बजाज ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में अर्जुन ब्लैक आउटफिट में 'छोकरा जवां रे न' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। जबकि वीडियो में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर जमीन पर बैठकर उनके डांस को एन्जॉय कर रही हैं। इसके अलावा वह अर्जुन के डांस को अपने मोबाइल में कैप्चर भी करती हुई दिख रही हैं। अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर इन दिनों लंदन अपनी एक अनटाइल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। (हिफी)

epmty
epmty
Top