विवाद थमने का नहीं ले रहा नाम- पठान के सॉन्ग पर अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया

विवाद थमने का नहीं ले रहा नाम- पठान के सॉन्ग पर अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का पहला सॉन्ग बेशर्म रंग रिलीज होने के बाद से चर्चा का विषय बना हुआ है और गाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

गाने के रिलीज होने के बाद से सामाजिक संगठन इस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए गाने को बैन करने की मांग कर रहे हैं। अब इस विवादित गाने पर सिंगर और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने मेकर्स के इरादे को बेशर्म बताया है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बेशर्म रंग गाने पर रिएक्ट करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, रंग कभी बेशर्म नहीं हो सकते। बेशर्म होते हैं तो लोगों को इरादे। जानकारी के अनुसार वैसे शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए इस गाने का देशभर में विरोध हो रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश में आम से लेकर खास लोग तक इस गाने की कड़ी भत्सना कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top