नोट से भरा पर्स चोंच में लेकर उड़ी पक्षी- पीछे दौड़ी लड़की

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर विभिन्न प्रकार की वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक पक्षी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो में एक पक्षी लड़की का पर्स लेकर उड़ जाता है। उनके इस पर्स में कुछ पैसे भी थे।
एक यूजर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में कुछ लड़कियां पार्क के निकट बैठी हुई हैं। उनकी पर्स और मोबाइल भी वहीं रखा हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सफेद पक्षी आया और लडकी के पर्स को चोंच में दबाकर उड गया। जैसे ही पक्षी उड़ा तो लड़कियां जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसी दौरान एक लड़की पक्षी के पीछे भी दौड़ी लेकिन तब तक पक्षी चला जाता है। बताया जा रहा है कि पक्षी जो पर्स लेकर उड़ा है, उस पर्स में कुछ नोट्स हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स विभिन्न प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि लड़कियों को पार्क में बैठकर मस्ती करना भारी पड़ गया। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि उन्हें इस तहर अपने सामान को नहीं छोड़ना चाहिए।