साल के आखिरी दिन पर अभिनेत्री ने दिखाई 'राहा' की झलक!

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा है। रणबीर और आलिया ने अप्रैल, 2022 में शादी की, सितंबर, 2022 में दोनों की साथ में पहली फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई और फिर नवंबर, 2022 में इस कपल ने अपनी बेटी राहा कपूर का अपने परिवार में स्वागत किया। यह कपल अपनी बेटी को लेकर काफी प्राइवेट है और राहा के जन्म के बाद से फैंस को अब तक बच्ची की एक भी झलक नहीं मिल पाई है।
बता दें कि आज यानी साल के आखिरी दिन पर आलिया ने सोशल मीडिया पर फैंस को 'राहा' की झलक दिखाई है। फोटो देखकर फैंस बोले- हाउ क्यूट!
आलिया भट्ट अपनी डिलीवरी के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई थीं। एक्ट्रेस अपनी पोस्ट पार्टम जर्नी भी इंसाग्राम पर शेयर कर रही हैं और उनकी फिटनेस की काफी तारीफ भी हो रही है। बता दें कि आलिया ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए. इस फोटो में फैंस को 'राहा' दिखाई दी और वो इसे देखकर काफी एक्साइटेड हैं। (हिफी)