अभिनेता ने तस्वीरें शेयर कर लिखा- एक नई यात्रा की शुरू

अभिनेता ने तस्वीरें शेयर कर लिखा- एक नई यात्रा की शुरू

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर आये दिन अपने तस्वीरों व वीडियो का अपने फैंस के संग शेयर करते रहते हैं। आज भी उन्होंने कई तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में वह योगा कर रहे हैं।

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर किये हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर ने ब्लैक हाफ पेंट और व्हाइट सेंडो टी-शर्ट पहनी हुई है। इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर योग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन फोटो को शेयर करते दौरान कैप्सन में लिखा है कि मैंने अयंगर योग की खोज करते हुए अभी एक नई यात्रा शुरू की है। मेरे कूल्हे के जोड़ को खोलो और मेरी पीठ के निचले हिस्से की चोट के मुद्दों को ठीक करो। अर्जुन कपूर ने सर्वेश साक्षी और मलाइका अरोडा को मैंशन करते हुए लिखा कि योगा शुभमश्री के लिये धन्यवाद। मैं मन और शरीर को फिर से संगठित करने की प्रक्रिया शुरू करने में सक्षम हूं। हमेशा के लिए आभारी !!! इन तस्वीरों को देखकर यूजर्स विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इतनी एक्सरसाइज के बाद भी वजन नहीं घटा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मैंडम ने आपको भी लगवा दिया योगा पर।

epmty
epmty
Top