तनु प्रियंका, लवली काजल का भोजपुरी लोकगीत 'सेनुरवा' रिलीज

तनु प्रियंका, लवली काजल का भोजपुरी लोकगीत सेनुरवा रिलीज

मुंबई। गायिका तनु प्रियंका और अभिनेत्री लवली काजल का भोजपुरी लोकगीत 'सेनुरवा' रिलीज हो गया है।

भोजपुरी लोकगीत 'सेनुरवा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में लवली काजल ने अपने पति के साथ नोक झोंक करते हुए शानदार परफॉर्मेंस किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि लवली काजल का पति परदेस कमाने के लिए रवाना हो रहा है और उसे जाते समय लवली काजल प्यार की निशानी सिंदूर के बारे में याद दिला रही है। साथ यह भी कह रही है कि बंगाल में किसी और सुंदरी के चक्कर में ना आना और मेरे माँग की सिंदूर हमारे प्यार की निशानी है, याद रखना।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'सेनुरवा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को तनु प्रियंका ने गाया हैं। गीतकार डीके दीवाना के लिखे इस गीत के संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव, कोरियोग्राफर विक्रम राजपूत, एडिटर मीत जी हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

epmty
epmty
Top