OTT प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगे सुनील शेट्टी!

OTT प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगे सुनील शेट्टी!

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू कर सकते हैं।

सुनील शेट्ठी को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये तीन दशक हो गये हैं। सुनील शेट्ठी ने बॉलीवुड के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। कहा जा रहा है कि सुनील शेट्टी ओटीटी पर डेब्यू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि यह वेब सीरीज 1960 से लेकर 1980 के बीच मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित होगी, जिसमें सुनील शेट्टी माफिया बॉस वरदराजन मुदलियार का किरदार निभाएंगे।





वार्ता

epmty
epmty
Top