क्रिसमस मनाने गए सलमान को सांप ने काटा-बर्थडे से 1 दिन पहले बची जान

क्रिसमस मनाने गए सलमान को सांप ने काटा-बर्थडे से 1 दिन पहले बची जान

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर सलमान खान के ऊपर सांप की नजर टेढ़ी हो गई। जिसके चलते क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए अपने फार्म हाउस पर गए एक्टर सलमान खान को सांप ने काट लिया। मामले का पता चलते ही अभिनेता को तड़के इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक सांप अधिक जहरीला नहीं था, जिसके चलते एक्टर की जान बच गई और इलाज के बाद चिकित्सकों ने सलमान को डिस्चार्ज भी कर दिया।

दरअसल बॉलीवुड एक्टर 25 दिसंबर को पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए गए थे। यह इलाका पहाड़ियों एवं जंगलों से घिरा हुआ है, जिसके चलते परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते रहते हैं। देर रात एक्टर सलमान खान को एक सांप अपना निशाना बना लिया। अभिनेता के सर्पदंश होने का पता चलते ही सलमान खान को कामोठे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने तुरंत ही उनका इलाज शुरू कर दिया। रविवार की सवेरे डिस्चार्ज किए गए एक्टर सलमान की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है और वह अपने फार्म हाउस पर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि 27 दिसंबर को अपना 56 वां बर्थडे मनाने वाले एक्टर अपने जन्मदिन को इसी फार्म हाउस में सेलिब्रेट करने वाले थें। हालांकि इस घटना के बाद मुश्किल है कि अब एक्टर अपनी ग्रैंड पार्टी को पोस्ट करें।




epmty
epmty
Top