सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा इस महीने में करेंगे शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा इस महीने में करेंगे शादी

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के प्यार की खबरें अब जगजाहिर हो चुकी हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की गिनती इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में होती है। वहीं अब दोनों की शादी की खबरें भी आ रही हैं। लंबे वक्त से चल रही अफेयर की अटकलों के बीच फैंस भी अब दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी शादी को लेकर अटकलें लगती रहती हैं, हालांकि दोनों सितारों ने खुलकर कभी इस पर बात नहीं की है।

अब सिद्धार्थ और कियारा की शादी को लेकर एक काफी दिलचस्प खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कियारा-सिद्धार्थ अगले छह महीनों में शादी करने जा रहे हैं। ये शादी काफी सरल तरीके से किए जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अगले साल यानी अप्रैल 2023 में शादी करने वाले हैं। खबरों के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा करीबी दोस्तों और परिवार के सिद्धार्थ और कियारा की शादी सदस्यों की मौजूदगी में शादी करने का प्लान कर रहे हैं। इसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किया जा सकता है। (हिफी)

epmty
epmty
Top