पिंक लहंगे में श्रद्धा ने की दुर्गा पूजा, देखें उनकी क्यूट तस्वीरें

पिंक लहंगे में श्रद्धा ने की दुर्गा पूजा, देखें उनकी क्यूट तस्वीरें

मुंबई। टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में लीड रोल प्ले कर रही एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या घर-घर में चहेती एक्ट्रेस बन चुकी है आज देश की हर फैमिली उन्हें प्रीता के नाम से भी जानती हैं। लेकिन श्रद्धा आर्या इस बार ट्रेडिशनल लुक में नवरात्रि पूजा करती दिख रही है जो उनके फैंस के लिए देखना बहुत ही क्यूट मोमेंट है।




यह शो लगातार टीवी दर्शकों की पसंद बना हुआ है। टीआरपी के मामले में लगातार उनका शो टॉप 3 में बना हुआ है।


इस बार श्रद्धा आर्या नवरात्रि पूजा के लिए फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मां दुर्गा की आस्था में सराबोर दिखाई दे रही है। इस अवसर की उन्होंने तस्वीरें अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर साझा की है।




जहां श्रद्धा आर्या टीवी पर संस्कारी बहू के लिए सुर्खियां बटोर रही है। वहीं वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है।


श्रद्धा आर्या ने नवरात्रि पूजा को लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।


पिंक लहंगे ने उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा दिए हैं। श्रद्धा आर्या नवरात्रि पूजा के मौके पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ पूजा-पाठ और मस्ती करती दिख रही है।





Next Story
epmty
epmty
Top