शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गीत 'सड़ियां जस लिपट जा' रिलीज

शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गीत सड़ियां जस लिपट जा रिलीज

मुंबई। गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत 'सड़ियां जस लिपट जा' रिलीज हो गया है।

भोजपुरी लोकगीत 'सड़ियां जस लिपट जा' रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं।वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव अपने प्रियतम से बहुत प्यार करती हैं और उनसे वह थोड़ी देर के लिए भी दूर नहीं रह पाती हैं, इसलिए वह अपने पति को अपने करीब रखना चाहती हैं। इसी बात को लेकर पति बने कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल से अपने दिल की बात माही श्रीवास्तव इस तरह से गानों के जरिए बयां कर रही है। माही श्रीवास्तव कहती हैं कि 'हमरा से दूर जनि जा एको बीता, रहा बन्हाईल जईसे चोटी में फीता, कटहर के लासा जईसे सटिजा ए राजा जी, शरीरिया ऊपर सड़ियां जस लिपट जा ए राजा जी...

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'सड़ियां जस लिपट जा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर शिवानी सिंह ने इसे गाया है और माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है।इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वीडियो निर्देशक विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल और स्व० बॉबी, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

epmty
epmty
Top