देखिए राजकुमार राव को कैसे डराएंगी जाह्नवी

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव और जान्ह्वी कपूर अब आपको हंसा-हंसा कर डराने की तैयारी में हैं। फिल्मों में कैसे-कैसे तमाशे होते हैं। एक फिल्म में दोनों की मोस्ट अवेडेट हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही अफसाना अब नए नाम रूही के साथ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के दो और नए पोस्टर और ट्रेलर सामने आ गए हैं। फिल्म का ट्रेलर कमाल का लग रहा है।
राजकुमार राव, जान्ह्वी कपूर और वरुण शर्मा तीनों ही अपने किरदार में धमाल मचा रहे हैं। ट्रेलर में एक ऐसी चुड़ैल को दिखाया गया है, जिसकी नजर शादी वाले घर पर रहती है। फिल्म का ट्रोलर कुछ-कुछ स्त्री जैसा ही, लेकिन स्टोरी का प्लॉट थोड़ा बदला हुआ है। इस चुड़ैल के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा का सामना होगा। वहीं जान्ह्वी कपूर भूत के किरदार में गजब लग रही हैं। पहले पोस्ट में राजकुमार राव और वरुण शर्मा दुल्हे के लुक में दिख रहे हैं। दोनों डरे हुए लग रहे हैं। इसके साथ ही जान्हवी कपूर भूतिया लुक में नजर आ रही हैं।