डांडिया नाइट में पहुंचीं सपना, किया धमाल

डांडिया नाइट में पहुंचीं सपना, किया धमाल

मुंबई। सपना चौधरी को उनके हरियाणवी डांस और अंदाज के लिए पहचाना जाता है। लेकिन बिग बॉस में एंट्री के बाद से ही वह पूरे देश में ही पॉपुलर हो चुकी हैं। वह देश के अलावा विदेश में भी शो करती हैं लेकिन उनका लेटेस्ट वीडियो बहुत ही कमाल का है। इस वीडियो में सपना चौधरी को डांडिया नाइट में देखा जा सकता है।

इस वीडियो में डांडिया का जबरदस्त माहौल है और सपना चौधरी भी झूमकर डांस कर रही हैं और पूरा माहौल ही बहुत ही वाइब्रेंट नजर आ रहा है। सपना चौधरी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लिखा है, पिछली रात बिलासपुर में शो हाउसफुल रहा। शुक्रिया बिलासपुर वालों। आप शानदार हैं। 2 अक्तूबर को रायपुर में मिलते हैं। इस तरह सपना चौधरी इन दिनों डांडिया में धूम मचा रही हैं और इन वीडियो से फैन्स का खूब दिल भी जीत रही हैं। (हिफी)

epmty
epmty
Top